बुरहानपुर :- 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में शहर की जनता में अब भी खासा आक्रोश है बुधवार सुबह 11.30 बजे काफी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे थे तो वहीं दोपहर में भी काफी संख्या में हर वर्ग से लोग पैदल रैली निकल कर यहां पहुंचे इसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए सभी ने घटना पर आक्रोश जताया और हत्यारे को फांसी देने उसका मकान बुलडोजर से तोड़ने की मांग की और एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
इस दौरान निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ने कहा- जो घिनौना कृत्य युवक ने बच्ची के साथ किया है वह निंदनीय है आरोपी को फांसी की सजा दी जाना चाहिए साथ ही उन्होंने मांग की कि जहां जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे वहां कैमरे लगाए जाने चाहिए शहर के सभी लोगों को एकजुट होकर आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग करना चाहिए आरोपी का मकान बुलडोजर से ध्वस्त किया जाना चाहिए पीड़ित परिवार से भी लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मांग की कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए आरोपी का मकान तोड़ा जाए।
भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल ने कहा आज यहां सभी धर्म के लोग जमा हैं सभी यह चाहते हैं कि आरोपी को फांसी की सजा होना चाहिए। इस तरह का कृत्य अनुचित है।
कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी ने आरोपी ने मानवता को शर्मसार किया है जल्द उसके खिलाफ फैसला हो एबीवीवी की ज्ञानेश्वरी ठाकुर ने कहा आज महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं बालिका के साथ न्याय होना चाहिए उसका मकान तोड़ना चाहिए उसे फांसी की सजा दी जाना चाहिए ताकि दूसरे अपराधियों को भी इससे सबक मिले इस दौरान लोगों ने हत्यारे को फांसी दो फांसी दो के नारे भी लगाए लोगों के साथ पीड़ित परिवार के लोग भी पहुंचे थे उन्होंने कलेक्टर भव्या मित्तल से मुलाकात की इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
एसडीएम पल्लवी पुराणिक ने कहा आरोपी ने जो कृत्य किया है वह निंदनीय है जिला प्रशासन की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है वरिष्ठ अफसरों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है वही आगे निर्णय लेंगे।
सीएसपी गौरव पाटिल ने कहा की आज सभी लोग समाजजन ने ज्ञापन दिया परिजन को भी कलेक्टर ने बुलाया है ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं पर कलेक्टर से चर्चा हो रही है वरिष्ठ अफसर आगे निर्णय लेंगे।
Tags
बुरहानपुर समाचार