सर्वाइकल पेन क्या होता है? इसके कारण और होने वाले लक्षण क्या हैं ?

सर्वाइकल पेन क्या होता है ?

सर्वाइकल पेन की समस्या हड्डियों के दर्द से जुड़ी होती है, जो दर्द कंधों या गर्दन में होता है। इसमें दर्द गर्दन से होते हुए रीढ़ की हड्डी और कमर की तरफ बढ़ता है। इस परेशानी में आपके गर्दन में दर्द और अकड़न महसूस हो सकती है। 
आज के इस दौर में यह समस्या युवाओं में भी ज्यादा देखने को मिल रही है। क्योंकि लगातार कंप्यूटर या लैपटॉप के सामने बैठ कर घंटो काम करने से सर्वाइकल पेन जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है। घंटो बैठे रहना, खराब पोजीशन में सोना या बैठना, झुक कर बैठना और कई दूसरी गलत आदतों की वजह से इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सर्वाइकल पेन के कारण

सर्वाइकल का दर्द अनियमित जीवनशैली, गलत रहन-सहन के तरीकों के कारण होता है। आप यहां, सर्वाइकल पेन के कारण को देख सकते हैं:-

• गलत पोजीशन में सोना

• लगातार घंटो बैठे रहना

• भारी वजन सिर पर उठाना

• देर तक गर्दन झुकाए रखना

• लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहना

• सोते समय उंच्चे या बड़े तकिये का इस्तेमाल करना

• एक्सीडेंट, खेल गतिविधी या लड़ाई-झगड़े में लगी चोट

• बढ़ती उम्र

• तनाव

सर्वाइकल पेन के लक्षण 

सर्वाइकल पेन के लक्षण निम्नलिखित है:-

• गर्दन में जकड़न होना

• गर्दन में सूजन और दर्द होना

• गर्दन की मांसपेशियों में दर्द

• सिर दर्द होना

• जी मिचलाना

• हाथ पैर में झुनझुनी होना

• गर्दन घुमाते समय आवज आना

• हात, बाजू और उंगलिकयों में कमजोरी महसूस होना



Post a Comment

Previous Post Next Post