मानव सेवा संस्था द्वारा पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के लिए मिट्टी के सिकोरो का वितरण किया गया।


बुरहानपुर निप्र - समाज में सतत् सेवा कार्यों में सक्रिय मानव सेवा संस्था द्वारा स्थानीय ताप्ती के तट राजघाट पर आने जाने वाले आगंतुकों को पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के लिए मिट्टी के सिकोरो का वितरण किया गया।

संस्थापक उषा अग्रवाल ने सभी से अपील की सभी को पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना चाहिए।
अध्यक्ष अरुण जोशी ने कहां की यह बहुत ही पुण्य का कार्य है यह सभी लोगों को करना चाहिए इससे पक्षियों का आशीर्वाद भी मिलता है।

उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष चंदा जांगड़े,पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता सांकले, सदस्य सुनिल सलूजा,आशा डोंगरे, पुनित सांकले,असलम खान, डाक्टर अशोक गुप्ता, हेमंत ठाकुर साथ ही सानिया डोंगरे, दामिनी जांगडे, आकाश अग्रवाल,बद्री भाई जांगडे आदी उपस्थित थे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अताउल्लाह खान द्वारा दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post