बुरहानपुर :- भगवान श्री हनुमान के जन्म उत्सव पर बुधवार को बुरहानपुर संकट मोचन हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ काफी संख्या में मंदिरों में लोगों की भीड़ देखने को मिली ।
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर बुरहानपुर में हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की एवं भगवान हनुमान जी से बुरहानपुर शहर के अमन शांति की कामना की बुरहानपुर के मंगलमय जीवन की कामना की सभी लोग स्वस्थ रहें सुखी रहें सुरक्षित रहें ।
इस शुभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने, उपाध्यक्ष श्रीमती उमा कपूर,युवा नेता अमित मिश्रा ,सुनील कपूर, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ मनोज अग्रवाल , युवा नेता हर्षित ठाकुर, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक गजेंद्र वर्मा, कृष्णा शाह, अजय खंडेलवाल ,मनोज कपूर, विनोद ठाकुर, नितेश कपूर एवं अन्य भक्तजन मौजूद थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार