थाना लालबाग की अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही ,अवैध हथियार लेकर जा रहे दो आरोपियों को पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के पास दबोचा

बुरहानपुर :- आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर जोन इंदौर ग्रामीण राकेश गुप्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं अवैध खरीदी बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था निर्देशों के अनुक्रम में बुरहानपुर एसपी देवेन्द्र कुमार पाटीदार के कुशल निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार निर्माण क्रय विक्रय परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

बुरहानपुर एसपी के निर्देशन व एएसपी अंतर सिंह कनेश एवं सीएसपी गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस को अवैध हथियारों की तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है जिसको लेकर बुधवार को दोपहर 12 बजे बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने पुलिस कंट्रोल रूम सभा कक्ष में प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 30.1.24 की शाम लालबाग पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भिंड मुरैना के रहने दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन के पास बने ऑटो स्टैंड पर एक सफेद रंग के झोले में अवैध देशी पिस्टल लेकर ट्रेन से ग्वालियर जाने वाले है सूचना पर थाना प्रभारी लालबाग अमित जादौन द्वारा उप निरीक्षक जयपाल राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध लग रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा गया उनका नाम पता पूछते उन्होंने अपना नाम राम उर्फ सीताराम पिता सुरेंद्र सिंह भदौरिया उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम अंगदपुरा थाना अटेर जिला भिंड एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रवि पिता फूल सिंह जाटव उम्र 31 वर्ष निवासी बामौर थाना बामौर जिला मुरैना का रहना बताया जिसमे आरोपी राम उर्फ सीताराम के कब्जे से 10 अवैध देशी पिस्टल व एक मोबाइल कीमती करीबन 2,10,000 रुपए एवं रवि जाटव के कब्जे से 4 अवैध देशी पिस्टल व एक मोबाइल कीमती 90,000 रुपए दोनो आरोपियों से कुल मशरुका कीमती तीन लाख रुपए का जप्त किया गया दोनो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया पुलिस द्वारा आरोपियो से पूछताछ में उन्होंने उक्त अवैध पिस्टल ग्राम पाचोरी खकनार से खरीदकर लाना बताया थाना लालबाग पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48/2024 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया

 गिरफ्तार आरोपी
राम उर्फ सीताराम पिता सुरेंद्र सिंह भदौरिया उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम अंगदपुरा थाना अटेर जिला भिंड
रवि पिता फूल सिंह जाटव उम्र 31 वर्ष निवासी बामौर थाना बामौर जिला मुरैना
  
सराहनीय कार्य -
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरी अमित जादौन उनि जयपाल राठौर आर.नितेश सपकाड़े आर दीपांशु आर नीरज आर अक्षय दुबे का सराहनीय योगदान रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post