बुरहानपुर :- मंगलवार को काफी संख्या में आदिवासी समाजजन कलेक्ट्रेट पहुंचे वह जागृत आदिवासी दलित संगठन के कार्यकर्ता अंतराम अवासे को जिला बदर किए जाने का विरोध प्रदर्शन कर रहे थे ।
पुलिस और आदिवासी समाजजन के बीच प्रशासन से विरोध प्रदर्शन लाउड स्पीकर की अनुमति नहीं ली गई अनुमति की बात को लेकर काफी देर तक बहसबाजी भी हुई थी ।
ज्ञापन देने के बाद समाजजन वहां से चले गए थे इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने 5 से अधिक लोगों के खिलाफ धारा-188 के तहत केस दर्ज किया है ।
पुलिस कंट्रोल रूम सभा कक्ष में एसपी देवेंद्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए कहा की 1 दिन पहले बिना अनुमति लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया गया , यदि विधिवत तरीके से अनुमति ली जाती तो ठीक था हालांकि ऐसा नहीं किया गया इस वजह से 5 से अधिक नामजद सहित अन्य के खिलाफ धारा-188 के तहत केस दर्ज किया गया ।
एसपी देवेंद्र पीटीदार ने कहा मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है CCTV फुटेज में जो भी आएगा उसे आरोपी बनाया जाएगा विरोध प्रदर्शन का विधि सम्मत पालन नहीं किया गया बगैर अनुमति प्रदर्शन किया गया था।
Tags
बुरहानपुर समाचार