बुरहानपुर शहर में कल होगा विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन


बुरहानपुर, 31 जनवरी, 2024:* सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में दिनांक 01 फरवरी, 2024, दिन गुरुवार को सांय 5 से रात्रि 8 बजे तक स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड बुरहानपुर में विशाल संत समागम का आयोजन होने जा रहा है। इस सूचना से समस्त बुरहानपुर वासियों एवं श्रद्धालु भक्तों में हर्षोल्लास का वातावरण है। सभी पूरी निष्ठा एवं लग्न के साथ समागम की तैयारियों में लगे हुए है।

उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिकता के प्रसार के साथ-साथ मानव कल्याण के लिए भी निरंतर अनेक सेवाएं प्रदान करता आ रहा है जिसमें वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास हेतु विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण इत्यादि प्रमुख है।

    स्थानीय संयोजक रमेश लाल जी जेठवानी ने जानकारी दी कि इस सत्संग कार्यक्रम में निरंकारी मिशन के अनुयायियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी नगरवासी पहुंचकर सतगुरु के दिव्य दर्शन एवं पावन प्रवचनों का श्रवण करते हुए सत्संग का भरपूर आनंद प्राप्त करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post