संत शिरोमणि सेवालाल महाराज की 15 फरवरी को 285वी जयंती मनाई जाएगी , इसी संदर्भ में बंजारा समाज द्वारा सांडस कला में बैठक का आयोजन किया गया।

बुरहानपुर जिले के नेपानगर तहसील अंतर्गत ग्राम संडास कला में संत शिरोमणि सेवा लाल  महाराज की 285 जयंती मनाने को लेकर समाज में बड़ा हर्ष का माहौल बना हुआ है, इसी संदर्भ में आज करणपुरी महाराज के सानिध्य में बंजारा समाज के युवाओं द्वारा आज गुरुवार  शाम 6:00 बजे के लगभग ग्राम साडस कला में बंजारा समाज की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में संडास कल के बड़े बुजुर्ग शामिल हुए और सर्व समिति से संत शिरोमणि सेवालाल महाराज की जयंती मनाने को लेकर अपनी सहमति दी और इस पर रूपरेखा बनाई गई, संडास कला में बंजारा समाज के लोगों द्वारा सवेक्षा से आर्थिक सहयोग भी किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post