सीने में बार बार दर्द का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Frequent chest pain)
बार-बार सीने का दर्द कई कारणों की वजह से होती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर निन्मलिखित दवाओं को प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। जैसे:
नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग् - इस की सहायता से सूजन या दर्द को दूर किया जाता है।
सीने में दर्द (Chest pain) एवं ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए बीटा-ब्लॉकर्स दी जाती है।
अगर सिर्फ ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो बीपी कम करने के लिए एसीई इन्हिबिटर्स (ACE inhibitors) प्रिस्क्राइब की जाती है।
ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करने के लिए या चौड़े हुए ब्लड वेसेल्स को कम करने के लिए नाइट्रोग्लिसरीन (Nitroglycerin) के सेवन की सलाह दी जाती है।
ब्लड क्लॉट की समस्या से परेशान लोगों के लिए ब्लड थिनर (Blood thinners) दी जाती है।
जमे हुए ब्लड को ब्रेक करने के लिए क्लॉट-बस्टिंग मेडिकेशन (Clot-busting medications) दी जाती है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol levels) को कम करने के लिए स्टेटिंस (Statins) की मदद ली जाती है।
अगर स्टमक एसिड की समस्या ज्यादा रहती है और सीने में बार बार दर्द का कारण यही है, तो प्रोटोन पंप इन्हिबिटर्स (Proton pump inhibitors) या एच2 ब्लॉकर्स (H2 blockers) प्रिस्क्राइब की जाती है।
बैक्टीरियल इंफेक्शन (Bacterial infections) के लिए एन्टिबायोटिक (Antibiotics) मेडिसिन प्रिस्क्राइब की जाती है ,
गॉलस्टोन (Gallstones) की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक मेडिसिन दी जाती है।
ये कुछ दवाओं के सेवन से सीने में दर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है। वहीं कुछ केसेस में सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है।
Tags
स्वास्थ्य संसार