बिम्ट्स कॉलेज में नवागत विद्यार्थीयों का स्वागत एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थीयों का विदाई समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

प्रो.बृजमोहन मिश्रा इंस्टिट्युट ऑफ मेडीकल एण्ड टेक्निकल साईसेंस में नवागत विद्यार्थीयों का स्वागत एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थीयों का विदाई समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया
अप्लाईड साईंस विभाग द्वारा फ्रेशियर्स एवं फेयरवेल पार्टी का संयुक्त आयोजन
ग्राम झिरी स्थित ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एज्युकेशन बुरहानपुर द्वारा संचालित महाविद्यालय प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टिट्युट ऑफ मेड़िकल एण्ड़ टेक्निकल साइंसेस बुरहानपुर में अप्लाईड विभाग के आर्ट, विज्ञान, कॉमर्स एवं प्रबंधन विभाग के तृतीय वर्ष एवं व्दितीय वर्ष के विद्यार्थीयों ने सत्र 2023-24 प्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थीयों के लिये स्वागत समारोह रखा। इसी प्रकार प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थीयों ने अपने सिनीयर्स के लिये विदाई समारोह आयोजित किया। संस्था के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि तृतीय वर्ष एवं व्दितीय वर्ष के विद्यार्थीयों ने सत्र 2023-24 में प्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थीयों के स्वागत के लिये “फ्रेशियर पार्टी” एवं जुनियर्स ने तृतीय वर्ष के विद्यार्थीयों के लिये “फेयरवेल पार्टी” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा ने दिप प्रज्वलन एवं मॉं सरस्वतीजी एवं प्रो.बृजमोहन मिश्रा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया इस समय महाविद्यालय के उपप्राचार्य सैय्यद आफिस अली, डॉ.जैनुद्दीन अली, डॉ.शीतल पाटीदार, श्री प्रिन्यु थॉमस, श्री शैलेन्द्र उपाध्याय, श्री राजु पटेल एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित थे। विद्यार्थीयों व्दारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम की प्र्रस्तुतियॉ दी गई जिसमें नृत्य, गायन, चुटकुले एवं इनडोअर गेम्स व्दारा कार्यक्रम का समां बांधा गया। श्रीमती राखी मिश्रा ने इस उपलक्ष्य में विद्यार्थीयों के द्वारा आयोजित “फ्रेशियर & फेयरवेल पार्टी” के सफल आयोजन के लिये उन्हैं बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की और कहां कि बिम्ट्स कॉलेज की परम्परा रहीं है कि विद्यार्थीयों में छुपी प्रतिभा को निखारने के लिये विभिन्न कार्यक्रम कर उन्हैं मंच प्रदान करता रहा है जिससे विद्यार्थीयों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और इससे उनका आत्मविश्वास बढता है और बडे़ स्तरों के कार्यक्रमों में भाग लेने और आगे बढ़ने का रास्ता खुलता है। बिम्ट्स परिसर के ऑडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के 350 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे तथा 50 से अधिक विद्यार्थीयों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यक्रम का समां बांधा। प्रथम वर्ष के छात्र और छात्राओं के मध्य आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थीयों में से मिस फ्रेशियर कु.सोनल इंगले, बी.बी.ए. प्रथम वर्ष तथा मिस्टर फ्रेशियर सुमित परदेशी बी.एस.सी. (एम.बी.) प्रथम वर्ष को चुना गया। इसी प्रकार तृतीय वर्ष के विद्यार्थीयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थीयों में बी.एस.सी. (एम.बी.) तृतीय वर्ष के दोनो विद्यार्थी मिस फेयरवेल कु. रत्ना चारण एवं मिस्टर फेयरवेल जयेश ठाकरे को चुना गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री अनिल जैन, सचिव श्री अमित मिश्रा, प्रभारी प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली डॉ.जैनुद्दीन अली, डॉ.शितल पाटीदार, अजय ढालवानी, हर्षल महाजन, मुकेश पाटील, सोनाली चौधरी एवं समस्त स्टॉफ ने शुभकामनायें प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post