ग्राम बोदरली मे बड़े पैमाने पर बीक रही अवैध शराब पर रोक लगने कलेक्ट कार्यालय पहुंच महिलाओं ने डिप्टी कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

बुरहानपुर :- मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई ग्राम बोदरली से काफी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने शिकायत की हैं की क्षेत्र में अवैध शराब बड़े पैमाने पर बेची जा रही है इस पर रोक लगना चाहिए महिलाओं ने कहा विरोध करने पर महिलाओं के साथ भी अभद्रता की जाती है मारपीट करने की धमकी दी जाती है डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार ने महिलाओं से ज्ञापन लेकर जांच कर कार्रवाई की बात कही हैं 
महिलाओं ने कहा की गांव में अवैध शराब बिक रही है शराब पीकर शराबी आपस में विवाद होते रहते हैं ऐसे में महिलाओं को काफी परेशानी आ रही है उनका घर से निकलना मुश्किल हो रहा है महिलाओं द्वारा समझाने पर अभद्र व्यवहार कर मारपीट की धमकी दी जाती है
इसे लेकर डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार ने कहा की महिलाओं ने बोदरली में शराबबंदी के लिए आवेदन पत्र दिया है कुछ लोगों के नाम भी बताए गए हैं आवेदन संज्ञान में लिया गया है इससे पहले भी शिकायत करने की बात उन्होंने कही है ज्ञापन में जो भी मांग बिंदु है जांच कराकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के लिए कहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post