बुरहानपुर :- मंगलवार को भी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम और यातायात विभाग की टीम जमीनी स्तर पर साथ निकली टीम ने शिवकुमार सिंह चौराहा से लेकर कमल टॉकिज गांधी चौक इक़बाल चौक तक अभियान चलाया बीच खडी कईं बाइक को केन के माध्यम से उठाया और ठेले भी जब्त किए साथ ही कमल चौक इक़बाल चौक क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था दुरूस्त की आप को बता दे कि एक दिन पहले सोमवार को भी यातायात और नगर निगम की टीम द्वारा पुराने यातायात थाने से लेकर सुभाष चौक तक अभियान चलाकर पार्किंग व्यवस्था दुरूस्त की थी मंगलवार को फिर अभियान शुरू हुआ यातायात थाना प्रभारी हंसकुमार झिझोरे ने बताया चार पहिया और दो पहिया वाहनों की पार्किग व्यवस्था की जा रही है जो जो दिक्कत है उसको समझ रहे हैं दुकान संचालकों से भी बातचीत कर रहे हैं यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कुछ दुकान संचालक बिना कहे बिना किसी डरे अपनी दुकान का सामन अतिक्रमण हटा रहे हैं शहर में चल रहे अवैध बिना कागजी ऑटो के संबंध में जानकारी देते हुए कहा की मेरे द्वारा उनकी चेकिंग नहीं की गई मेरे द्वारा सिर्फ यह कार्रवाई की गई की मार्ग पर यातायात व्यवस्था बंधित ना हो और यह लगातार पिछले एक हफ्तों से यह अभियान चल रहा है लगातार कार्रवाई जारी रहेगी
निगम इंजीनियर संजय तिवारी ने कहा नगर निगम और यातायात विभाग संयुक्त रूप अभियान चलाया जा रहा है आमजन को समझाईश भी दी जा रही है कि अपने वाहन व्यवस्थित पार्किंग में ही खड़े करें और अतिक्रमण नहीं करे अगर कोई उल्लंघन करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
Tags
बुरहानपुर समाचार