1. बर्फ से करें सिकाई -
अकसर आपने देखा होगा कि जब भी छोटे बच्चों को कोई वैक्सीन लगाई जाती है, तो इस स्थान पर बर्फ से सिकाई करने की सलाह दी जाती है। इससे त्वचा पर रेडनेस, सूजन और दर्द नहीं होता है। आप भी कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद अपने हाथ की बर्फ से सिकाई कर सकते हैं। इससे वैक्सीन वाली जगह पर सूजन की समस्या नहीं होती है, साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है।
2. दर्द निवारक क्रीम लगाएं -
अगर आपको कोरोना वैक्सीन लेने के बाद हाथ या आर्म में ज्यादा दर्द होता है, तो आप प्रभावित स्थान पर दर्द निवारक क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका दर्द थोड़े समय में ही ठीक हो जाएगा। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से दर्द निवारक क्रीम के बारे में पता कर सकते हैं।
3. दर्द निवारक दवाई का सेवन करें -
वैसे तो वैक्सीन लगाने के बाद होने वाला दर्द अपने आप ही ठीक हो जाता है, इसके लिए किसी दवाई की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन फिर भी आपको लंबे समय तक ज्यादा दर्द रहता है तो आप पेन किलर या दर्द निवारक दवाईयों का सेवन कर सकते हैं। आप डॉक्टर की सलाह पर दर्द से राहत पाने वाली दवाई ले सकते हैं। इससे आपको दर्द में जल्दी आराम मिलेगा।
4. तरल पदार्थ का सेवन करें -
डॉक्टर कोरोना वैक्सीन लेने से पहले और बाद में हाइड्रेट रहने की सलाह दे रहे हैं। इसके लिए आप खूब पानी पिएं और तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा मात्रा में करें। इसके लिए आप फ्रूट जूस, सूप या स्मूदी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। इम्यूनिटी मजबूत होने पर आपको वैक्सीन लेने के बाद ज्यादा दर्द महसूस नहीं होगा। यह कुछ दिनों में अपने आप ही ठीक हो जाएगा।
5. हाथ की मूवमेंट करें -
वैक्सीन लगवाने के बाद अपने हाथ की अच्छे से मूवमेंट करें। इस दौरान आपको हाथों की एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। इससे आपको दर्द नहीं होगा, साथ ही हाथ में सूजन की समस्या भी नहीं होगी। अगर आपको वैक्सीन के बाद दर्द हो तो एक्सरसाइज या हाथ की मूवमेंट करने से यह समस्या भी ठीक हो जाती है।
6. अच्छी डाइट लें -
कोरोना वैक्सीन लेने के बाद हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। इससे हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है और वैक्सीन का इम्यून भी अच्छा रिस्पॉन्स देता है। इसलिए वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद दोनों समय आपको स्वस्थ आहार लेना है। इससे आपका स्ट्रांग बनेंगे और किसी भी दर्द को सहन करने में सक्षम होंगे। लेकिन अगर वैक्सीन लेने के बाद आपको लंबे समय तक हाथ में दर्द या सूजन रहे, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
कृपया इस वीडियो चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें 👈 इस लिंक को क्लिक करें