शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात थाना प्रभारी हंसकुमार झिझोरे एक्शन मोड में कहा--यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार होगी कार्रवाई

बुरहानपुर :- बुधवार को भी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम और यातायात विभाग की टीम जमीनी स्तर पर साथ निकली टीम ने शिवकुमार सिंह चौराहा से लेकर कमल टॉकिज गांधी चौक इक़बाल चौक तक अभियान चलाया बीच रोड पर खडी कईं बाइक को और ठेले हटाए और बाइक जप्त कर चालानी कार्रवाई की ।

शिवकुमार सिंह चौराहा से लेकर कमल चौक इक़बाल चौक जेसथम्ब शनवारा चौरहा क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था दुरूस्त की आप को बता दे की यातायात थाना प्रभारी हंसकुमार झिझोरे शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में है लगातार दिन और रात में शहर के चौराहा मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं तो वही रोड मार्किंग कर शहर की जनता दुकान संचालकों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत भी दे रहे हैं यातायात थाना प्रभारी के साथ इस मुहिम अभियान में कुछ दुकान संचालक भी आगे आकर हिस्सा बन रहे हैं ।
यातायात थाना प्रभारी हंसकुमार झिझोरे ने बताया चार पहिया और दो पहिया वाहनों की पार्किग व्यवस्था की जा रही है दुकान संचालकों से भी बातचीत कर रहे हैं ।
यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कुछ दुकान संचालक बिना कहे अपनी दुकान का सामन अतिक्रमण हटा रहे हैं बीच रोड चौराहा पर खड़ी 6 से अधिक बाइकों को जप्त कर 10 से अधिक चलानी कर्यवाही की भी यातायात थाना प्रभारी हंस कुमार झींझोरे ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जो शहर में यातायात व्यवस्था का उल्लंघन करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post