बुरहानपुर:— गुरुवार को नगर निगम की टीम द्वारा निगम आयुक्त के आदेशानुसार पाला बाजार स्थित मटन मार्केट में शासन से प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार खुले में मांस बेचते हुए 20 दुकानों से मांस जब्त किया और दुकानदार के खिलाफ चालानी कारवाई की गई जिसमें चिकन एवं मटन दुकानदारों द्वारा खुलें में मटन का विक्रय किया जा रहा था जो शासन के आदेश की विरुद्ध है इसमें निगम टीम द्वारा 15 किलोग्राम मीट जब्त किया गया साथ ही दुकानदारों को आदेशित किया गया कि दोबारा इस तरह से मटन विक्रय ना करे।
निगम की टीम द्वारा मार्केट में मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान जगहों पर रास्ते के किनारे खुले में मांस दुकानों पर दोपहर तक छापेमारी चली नगर निगम के टीम की ओर से छापेमारी की गई मंडी बाजार पाला बाजार हिंदुस्तानी मस्जिद के पास आदि सभी जगहों पर मौजूद मांस दुकानों पर दिनभर छापेमारी चली मांस काटने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामानों को भी जब्त की गई है शासन के नियम का उल्लंघन करने पर आगे इन मांस दुकानों पर नगर निगम की ओर से छापेमारी की जाएगी और उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई भी किया जायेगी इस कार्रवाई में नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव सहायक आयुक्त वैभव देशमुख संजय तिवारी सेक्टर अधिकारी अशोक गोडियाले सफाई सुपरवाइजर नितिन रमेश करन जंगाले आदि मौजूद थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार