सर्दी के मौसम में जरूर खाएं भुने हुए चने, सेहत को मिलेंगे ये 7 बड़े फायदे

सर्दियों में भुने चने का सेवन सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें कि भुने चने में विटामिन-बी, विटामिन-ई, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। सर्दियों में मुट्ठीभर चना खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।  
तो आइए, जानते हैं सर्दियों में भुना चना खाने के फायदों के बारे में।

1.कब्ज से राहत :
सर्दियों में ज्यादा हैवी या ऑयली खाने के कारण लोग अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में, भुने चने का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजाना एक मुट्ठी भुना चना खाने से आपको कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

2.डायबिटीज में लाभकारी :
सर्दियों में भुने चने का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह खून से ग्लूकोज को अब्जॉर्ब कर लेता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप डॉक्टर की सलाह से इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3.वजन घटाने में मददगार :
अगर आप सर्दियों में वजन कम करना चाहते हैं, तो भुने चने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए इसे खाने से शरीर का वजन नहीं बढ़ता है।

4.हड्डियों को बनाए मजबूत :
सर्दियों में रोजाना भुना चना खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

5.दिल को रखे स्वस्थ :
सर्दियों में भुने चने का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे खाने से शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

6.इम्यूनिटी करे मजबूत: 
रोस्टेड चना का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। ऐसे में अगर आप सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचना चाहते हैं तो भुने चना का सेवन करें। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। 

7.खून की कमी, थकान, कमजोरी :
यदि आप इन समस्याओं का सामना करते हैं, तो आपको अपने खाने-पीने में तुरंत बदलाव करना चाहिए। आप अपनी डाइट में कुछ देसी चीजों जैसे गुड़ और चना शामिल करके अपने शरीर को मजबूत बना सकते हैं। गुड़ आयरन का भंडार है और चना कैल्शियम का। यह दोनों तत्व आपके शरीर को खून की कमी और कमजोरी से बचा सकते हैं। 

इस समय करें सेवन
भुने हुए चने को यूँ तो आप कभी भी खा सकते हैं। लेकिन अगर आप इसका सेवन सुबह के समय करते हैं तो इससे आपकी सेहत को और भी फायदा होगा। 

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



Post a Comment

Previous Post Next Post