ठंडी के मौसम में बाजरे के इस्तेमाल से इन बीमारियों में होता है बड़ा फायदा : आइये जानते हैं

बाजरे की तासीर गर्म होती है, साथ ही इसमें काफी मात्रा में कैल्शियम, मैगनीज, फास्फोरस, फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम और कई तरह के एंटीआक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. जो सेहत को एक नहीं बल्कि कई तरह के फायदे पहुंचाने में मदद करते हैं. आइये जानते हैं कि बाजरे को डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.

पाचनतंत्र में लाभकारी

बाजरे से बनी रोटी, पराठे या कोई भी डिश को डाइट में शामिल करने से डाइजेशन बेहतर बना रहता है. बाजरे में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. ये डाइजेशन को सही बनाये रखने में मदद करता है.

डायबिटीज़ में लाभकारी

बाजरे को अपनी डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल ठीक बना रहता है. इसी वजह से डायबिटीज के मरीजों को बाजरे का आटा खाने की सलाह दी जाती है.

पोषण और ऊर्जा 

बाजरे में काफी मात्रा में कैल्शियम, मैगनीज, फास्फोरस, फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम और कई तरह के एंटीआक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इसी वजह से बाजरे को अपनी डाइट में शामिल करने से आपके शरीर को पोषण और ऊर्जा मिलती है.

हड्डियां बने मजबूत 

बाजरे में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. जो हड्डियों को मज़बूत बनाने में मददगार साबित होता है.

शरीर का तापमान रखे संतुलित

बाजरे को डाइट में शामिल करने से ये शरीर को गर्माहट देता है. यह शरीर के तापमान को मेंटेन रखने में मदद करता है. जिसकी वजह से सर्दी, खांसी जैसी दिक्कतों को दूर रखने में मदद मिलती है.

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करे

बाजरे में नियासिन नाम का विटामिन भी पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. जिससे दिल की बीमारी होने का खतरा भी कम होता है.



Post a Comment

Previous Post Next Post