बुरहानपुर - मध्य प्रदेश में पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट का गठन किया गया है। यह ट्रस्ट पत्रकारों के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहेगा। इसी क्रम में आगामी 4 जनवरी 2025 को गुरु सिख मॉल होटल हाई राइज में भव्य शपथ विधि समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन में शहर की जानी-मानी हस्तियों और प्रमुख राजनेताओं की उपस्थिति में ट्रस्ट के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रस्ट के सदस्यों ने आयोजन की तैयारी को लेकर चर्चा की।
इस पहल का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा करना और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करना है। यह ट्रस्ट पत्रकारों के लिए एक मजबूत सहारा साबित होगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार