बुरहानपुर :— यातायात पुलिस व नगर निगम की टीम ने बुधवार को शहर के मध्य स्थित इकबाल चौक, मंडी बाजार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाया।
यातायात पुलिस व नगर निगम की टीम ने बुलडोजर के माध्यम से सरस्वती दूध डेयरी, शीतल दूध डेयरी सहित दुकानों द्वारा जो अतिक्रमण किया था उसे बुलडोजर के माध्यम से तोड़ा गया और लोगों को समझाइएश दी गई की अतिक्रमण न करें ।
एक दिन पहले दुकानदारों को समझाइश देकर हटाने को कहा ,नहीं हटाने पर दूसरे दिन करवाई
नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी ने बताया कि शहर के दुकानदार लोगों को बार बार समझाइएस दी गई की दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें, गंदगी ना करें अन्यथा नगर निगम द्वारा चालानी कार्रवाई कर सामान जप्त किया जाएगा जिसको लेकर कार्रवाई की गई दुकानों के बाहर फैला अतिक्रमण हटाया तो वही दुकानों के बाहर बने हुए टिंन शेड व ओटलो को तोड़ा गया चालानी कार्रवाई भी की गई ।
- दो पहिया वाहन सहित दुकानदार द्वारा दुकान के बाहर सड़कों पर फैला अतिक्रमण हटाया
यातायात थाना प्रभारी हंस कुमार झिझोरे ने कहा कि प्रतिदिन की तरह रोड पर जो भी दो पहिया वाहन सहित दुकानदार द्वारा दुकान के बाहर सड़कों पर अतिक्रमण फैला है उसे यातायात पुलिस और निगम की टीम के द्वारा हटाया जा रहा हैं निगम टीम द्वारा कुछ ठेले सामान भी जब तक किए जा रहे हैं दुकानदारों को समझाइस दी जा रही है कि अपने वाहन पार्किंग व्यवस्था में लगाये । इस दौरान यातायात थाना प्रभारी हंस कुमार झिझोरे निगम के अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी समयपाल अनुज तारे, राजपति यादव और नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे
- बीच रोड में फल फ्रूट के ठेलों, दुकानों,वाहनों से हो रही है जाम की स्थिति
कुछ दुकान संचालकों का कहना है कि निगम यातायात द्वारा एक अच्छी पहल की जा रही है कि शहर के मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है जिससे यातायात खराब ना हो और दुकानदारों के द्वारा फैला अतिक्रमण भी नहीं रहे लेकिन शहर के इकबाल चौक अनाज मार्केट स्थित फल फ्रूट के ठेले व बीच सड़क चौराहा पर दुकानों से सामने ऑटो खड़े होने होने से जाम की स्थिति पैदा होती है जिससे यातायात पूरी तरह बाधित होता है जिसके कारण दुकानदारों को आवागमन करने व स्कूल की बसों को अवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिससे घंटों जाम की स्थिति बनी होती है शहर की जनता को इससे राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस, निगम एक व्यवस्थित जगह होकर्स जॉन की और फल फ्रूट के ठेले वालों को स्थापित करें तों वही तीन पहिया ऑटो वाहनों को भी एक जगह स्थापित करने से शहर के इकबाल चौक, अनाज मार्केट ,टेंपो स्टैंड इस और जाम की स्थिति भी नहीं बने रहेगी जिससे मुख बाजार का यातायात पूरी तरह क्लियर रहेगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार