बुरहानपुर - कर्नाटक राज्य में बेलगावी जिले में चिकोड़ी तालुका में नदी पर्वत पर स्थित तीर्थ क्षेत्र पर विराजमान जैन आचार्य श्री 108 काम कुमार नंदी जी मुनिराज की दिनांक 5 जुलाई बुधवार को निर्मम हत्या की गई एवं मृत शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिए गए।
इस घटना से श्री सकल जैन समाज बुरहानपुर में दुख व्याप्त है।
समाज के द्वारा माननीय अपर कलेक्टर महोदय श्री शंकर लाल सिंघाड़े को ज्ञापन मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रपति जी एवं कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री के नाम दिया गया। जैन संतों की बिहार एवं तीर्थ स्थान पर पुख्ता एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग रखी गई।
सभा को उद्बोधन अखिल भारतीय दिगंबर जैन विद्युत परिषद के उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र जैन भारती ने दिया। ज्ञापन का वचन श्री आदिनाथ मंदिर जी के अध्यक्ष श्री भागचंद पहाड़िया ने किया।
उक्त कार्यक्रम में श्री नरेंद्र लोहारिया, भागचंद पहाड़िया, किरण जैन, राजेंद्र जैन, जयचंद लाल सेठिया, मेहुल जैन, वीरेंद्र जैन, विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह जी एवं समाज के बड़ी संख्या के पुरुष महिलाएं उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार