कमल चौक स्थित ज्वैलरी दुकान से चोरी के आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने जालना महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार , माल किया जप्त

बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने कमल चौक स्थित सोनी ज्वैलर्स एंड रिपेयरिंग सेंटर से हुई चोरी के तीन आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रेक कर जालना महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। 
दिनांक 03.07.23 को फरियादी विलास सोमवंशी ने थाना कोतवाली पर उनकी कमल चौक स्थित दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा शटर की क्लिप तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर अलमारी में रखे चांदी के जेवर, भगवान की मूर्तियां, चांदी के सिक्के चोरी करने की रिपोर्ट की थी। 
जिस पर थाना कोतवाली पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 195/23 धारा 457,380 आईपीसी का पंजीबद्ध किया गया था। 
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाशे गए। 
आरोपीगणों की कार शिकारपुरा थाने के पास इंदौर इच्छापुर हाईवे स्थित वाइन शॉप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। आरोपीगण कमल चौक, गांधी चौक आदि स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी नजर आए। 
आरोपियों द्वारा प्रयुक्त कार जालना महाराष्ट्र की होना पाई गई। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर संदेहियो की तलाश शुरू की गई। 
पुलिस टीम द्वारा जालना महाराष्ट्र से चोरी में शामिल तीन आरोपी (1)जावेद खान पिता अनवर खान , उम्र 38 वर्ष निवासी इंद्रा नगर, जालना, महाराष्ट्र
(2)मजहर खान पिता नजीर खान, उम्र 47 वर्ष , निवासी आर पी रोड , जालना , महाराष्ट्र
(3) मनोहर पिता प्रेम सिंह टाक जाति सिकलीगर , उम्र 32 वर्ष , निवासी जमना नगर स्टेशन के पीछे, जालना को गिरफ्तार किया गया। 
आरोपियों द्वारा चोरी में प्रयुक्त कार टाटा इंडिका MH 12 HV 1334 कीमती करीबन 4 लाख रुपए तथा चोरी की गई चांदी की चेन, 1900 ग्राम की एक चांदी की ईंट कीमती करीबन 1,45,000 व नकदी करीबन 5000 कुल 1,50,000(डेढ़ लाख)। इस तरह आरोपियों से कुल 5,50,000/- (पांच लाख पचास हज़ार) का मशरूका जप्त किया गया। 
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना कोतवाली निरी सीताराम सोलंकी, एस आई रामेश्वर बकोरिया, प्र आर संदीप केथवास, आर. राजकुमार, आर. पंकज, आर. जाकिर , सीसीटीवी कंट्रोल रूम की महिला आर. मीनाक्षी करणकर का सराहनीय कार्य रहा।


Post a Comment

Previous Post Next Post