आदिम जाति कल्याण विभाग बुरहानपुर के शासकीय राशि गबन प्रकरण में आठवें आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर


बुरहानपुर :- बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग के शासकीय राशि गबन प्रकरण में सूक्ष्मता से विवेचना की जा रही है ।
प्रकरण में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है ।
शुक्रवार क़ो आठवें आरोपी भालचंद पिता गोपालराव पंवार उम्र 54 साल निवासी देडतलाई ने न्यायालय के समक्ष समर्पण किया है ।
आरोपी द्वारा वर्ष 2012 में देड़तलाई में होस्टल अधीक्षक रहते हुए करीबन साढ़े पांच लाख रूपए की राशि का गबन किया गया था ।
लालबाग पुलिस ने आरोपी भालचंद से गबन के संबंध में पूछताछ करने हेतु दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
प्रकरण की विवेचना में पुलिस द्वारा आरोपियों के बैंक खातों और उनसे हुए लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है जिनके माध्यम से आरोपियों द्वारा शासकीय राशि का गबन किया गया था प्रकरण की विवेचना जारी है

Post a Comment

Previous Post Next Post