शाह बाजार में मनाई गई पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती


बुरहानपुर - सर्व सेवा संकल्प समिति बुरहानपुर द्वारा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती शाह बाजार में मनाई गई।

वे भारत की एकता एवं अखंडता के लिए बलिदान देने वाले, जनसंघ के संस्थापक थे।
श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी सदैव एक निशान,एक विधान,एक प्रधान' के पक्षधर थे ,उनकी जन्म जयंती पर उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर सर्व सेवा संकल्प समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मनोज अग्रवाल, श्रीमती उमा कपूर ,श्री गजेंद्र सिंह वर्मा ,श्री योगेश चिते ,श्री कृष्णा शाह, श्री नितेश दलाल आदि उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post