बुरहानपुर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन ,कांग्रेस ने शहर के गड्ढों में लगाए बेशर्म के पौधे

बुरहानपुर :- बुरहानपुर में जिला कांग्रेस इकाई द्वारा लगातार शहर के मूलभूत मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।
ज्ञापन निवेदन के बाद जब शहर की समस्याओं की ओर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं गया तो कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन का एक अनोखा तरीका अपनाया है ।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर के मुख्य मार्गो से एक रैली निकाली और जहां उन्हें गड्ढे दिखाई दिए वहां बेशर्म के पौधे लगा दिए। 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस विरोध को लोग देखते रहे वहीं इस पूरे मामले में कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी ने कहा कि शहर में जगह जगह गड्ढे पड़े हुए हैं मुख्य राजमार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है बारिश का मौसम है जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही है और यदि हम शासन प्रशासन भाजपा के नेताओं को इस ओर ध्यान आकर्षित करवा रहे हैं तो वह देखने को तैयार नहीं है ।
बुरहानपुर के सांसद विधायक महापौर कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं उन्हें जगाने के लिए इस तरह का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है ।
नेता प्रतिपक्ष शेख उबेद ने कहा की शहर के अंदर बाहर सभी दूर गड्ढे देखने को मिल रहे हैं नगर निगम द्वारा इन गड्ढों को भरने के लिए 4700000 रुपए का टेंडर निकाला गया और शहर का एक भी गड्ढा नहीं पा रहा और बता दिया गया कि गड्ढे भर दिए हैं।  
हमने आज बेशर्म के पौधे इसलिए लगाए हैं कि शहर के जन प्रतिनिधियों को भाजपा के नेताओं को शर्म आए कि वह शहर का विकास करें शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप करें गड्ढे जो हो रहे हैं उन्हें भरने का काम किय जाए गंदगी को दूर किया जाए 
नेता प्रतिपक्ष शेख उबेद ने बताया कि गड्ढों के कारण पहली बारिश में जिन लोगों के घर में पानी नहीं भरता था उन लोगों के घर में पानी भर गया है और लगातार विकास के नाम पर पैसा बहाया जा रहा है जो भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है ।
हमारा बेशर्म का पौधा लगाने का उद्देश्य ही है कि शहर के जनप्रतिनिधियों को थोड़ी बहुत शर्म आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post