आजाद नगर में नवविवाहिता की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत, भाई ने सास पति और ननद पर मार पीट का लगाया आरोप


बुरहानपुर
:- आजाद नगर में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई परिजन का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे पति द्वारा समय समय पर रूपए मांगे जाते थे न देने पर मारपीट की जाती थी वहीं पुलिस का कहना है महिला की मौत की सूचना मिलने पर पीएम के लिए षव लाया गया है कल मामले की जांच होगी आजाद नगर में मंगलवार शाम 25 साल की नवविवाहिता सैयद तबस्सुम पति सैयद शाकिर अली की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई 


मृतिका का मायका मोमिनपुर बुरहानपुर का ही है उसके भाई सैयद जावीद निवासी मोमिनपुरा का कहना है कि दोपहर में मुझे मेरी बहन का फोन आया था कि पैसे चाहिए ससुराल पक्ष के लोग समय समय पर आए दीन पैेसे की मांग करते थे तभी ससुराल मे रखने की बात करते थे नहीं देने पर मारपीट की जाती थी शाम में हमें बहन के पड़ोसियों ने फोन किया कि तुम्हारी बहन की मौत हो गई है हम वहां पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था उपर फांसी का फंदा था जावीद ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की दो ननदे पति और सास ने मिलकर हत्या की है हमें इंसाफ चाहिए बार बार पैसा मांगने घर आती थी जावीद ने कहा मेरी बहन बार बार घर आती थी ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी के दो माह बाद से ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया था शादी को केवल एक साल ही हुआ था आज भी दोपहर एक बजे बहन ने पैसे के लिए फोन किया था वह उसे लगातार प्रताड़ित करते थे रात 8.30 बजे पोस्टमार्टम स्थल पहुंची पुलिस गणपति नाका थाना एसआई शाहाबुद्दीन कुरैषी ने बताया आजाद नगर आयषा मस्जिद के पास तबस्सुम बानो की मृत्यु होने की सूचना हमें अस्पताल चौकी से मिली इसलिए यहां आए हुए हैं इसकी जांच सुबह की जाएगी जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी रात 8.30 बजे पोस्टमार्टम स्थल पर पुलिस मौजूद रही शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह होगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post