खान भाई कोल्डड्रिंक की दुकान पर सोडा मशीन से युवक को करंट लगने से हुई मौत

बुरहानपुर :- बुरहानपुर शहर के सुभाष चौक स्थित खान भाई कोल्डड्रिंक दुकान पर बुधवार की शाम एक युवक को करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार शेख सद्दाम पिता शेख एहमद उम्र 24 वर्ष अनाज मंडी स्थित खान भाई दूध डेयरी में काम करता था रोज की तरह वो खान भाई कोल्डड्रिंक की दुकान पर दूध पहुचाने गया था तभी उसने कोल्डड्रिंक सोडा मशीन पर हाथ रखा जिससे उसे करंट लग गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया ।
कोल्डड्रिंक दुकान के संचालक और कर्मचारियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया लेकिन डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

परिजनों ने लगाया दुकान संचालक पर लापरवाही का आरोप
युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल मे मातम छा गया युवक शव देख परिजन रोने चीखने चिल्लाने लगे मृतक युवक के परिजनों ने खान भाई कोल्डड्रिंक के संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है ।
परिजनों का कहना है की कोल्डड्रिंक की दुकान पर मशीन का मेंटेनेंस नही रखा जिस कारण उसमे करंट फेल गया खान भाई कोल्ड्रिंक दुकान संचालक पर परिजनों कड़ी कार्यवाही की मांग की है ।
वही कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post