बुरहानपुर जिले की मानव सेवा संस्था द्वारा शहर के सिटी कोतवाली पुलिस थाना परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी जी ने बताया कि यह वृक्षारोपण कार्य मानव जीवन में एक बहुत ही सराहनीय कार्य है । संस्था इसी तरह आगे कार्य करती रहें इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष प्रेमलता सांकले ने बताया इस वर्ष हमारी संस्था ने जनहित मानव सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रही है आजकल वृक्षों को काटकर जो कालोनियां बन रही है उस पर सरकार को रोक लगाना चाहिए अच्छे पर्यावरण के लिए हरे भरे पेड़ पौधों का होना अनिवार्य है । इसलिए हर व्यक्ति ने अपने जीवन काल में एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए । इसी प्रकार ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वृक्षों के बिना हमारा जीवन चक्र चलना असंभव है
मैं जनता से अपील करता हूं कृपया करके वर्षों की कटाई बंद की जाए ।उक्त अवसर पर संस्था की संस्थापक उषा अग्रवाल, सचिव चंदा जांगड़े, मनसुर सेवक ,अरुण जोशी ,संगीता गुप्ता,मीडिया प्रभारी अत्ताउल्लाह खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।
Tags
बुरहानपुर समाचार