आदिम जाति कल्याण विभाग के गबन प्रकरण में दसवें आरोपी को लालबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार , पुलिस ने आरोपी से किए 10 लाख रुपए जप्त।

बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग के शासकीय राशि गबन प्रकरण में पुलिस द्वारा 10 वें आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 
आरोपी रविकांत पिता नानालाल सिंगार जाति भील,उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम पाडलवा , तह. राणापुर,जिला झाबुआ को गिरफ्तार किया गया है। 
तत्कालीन लेखा शाखा प्रभारी नारायण पाटिल द्वारा आरोपी रविकांत से मिलीभगत कर आदिवासी विभाग के शासकीय खाते से दस-दस लाख करके तीन बार में कुल 30 लाख की राशि रविकांत के खाते में डाली गई थी। 
पुलिस द्वारा आरोपी से 10 लाख नकदी जप्त की गई है। प्रकरण की विवेचना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों से हुए लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है जिनके माध्यम से आरोपियों द्वारा शासकीय राशि का गबन किया गया था। प्रकरण की विवेचना जारी है। 
आरोपी की गिरफ्तारी में उनि जयपाल राठौर, प्रआर. राजकुमार फागना, प्रआर प्रदीप भरसाके का सराहनीय कार्य रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post