बुरहानपुर नि.प्र- भारत अपने मिशन चंद्रयान 3 से इतिहास रचने जा रहा है l शुक्रवार 14 जुलाई दोपहर 2 बजकर 35 मिनिट पर श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी l अग्रवाल समाज के प्रवक्ता रामकुमार अग्रवाल ने बताया की इस चंद्रयान 3 जो चन्द्र सतह पर सुरक्षित लेंडिंग और घुमने की सम्पूर्ण क्षमता प्रदर्शित करने में 45 दिन लगेगे l इसमें लेंडर और रोवर कोंफिगेरेशन शामिल है l
यह बुरहानपुर के लिए गौरव की बात है की इसरो अहमदाबाद में कार्यरत वेज्ञानिक दिनेश अग्रवाल का इस चंद्रयान 3 को बनाने में काफी योगदान रहा l इसके पूर्व में भी चंद्रयान 2 में इनका काफी सराहनीय योगदान रहा था l
दिनेश लाल अग्रवाल पिछले 33 वर्षों से इसरो अहमदाबाद में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्य कर रहे हैं उनका chandrayaan-3 के विभिन्न पेलोड और लैंड सेंसर के इलेक्ट्रॉनिक फेब्रिकेशन में अपना योगदान दिया है
दिनेश अग्रवाल ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई बुरहानपुर के सरकारी स्कूल सुभाष हायर सेकेंडरी स्कूल मैं की है इस चंद्रयान मिशन के अलावा उन्होंने अन्य कई मिशन में इलेक्ट्रॉनिक फेब्रिकेशन में मार्गदर्शन किया है
इस चंद्रयान 3 के सफल प्रशिक्षण करने पर अग्रवाल समाज ,सांसद महोदय ,विधायक महोदय ,महापौर ,राजस्थानी समाज ,म.प्र. अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल परिवारगण एवं मित्रगणों ने शुभकामनाये प्रेषित कर बधाई दी l
Tags
बुरहानपुर समाचार