बुरहानपुर/15 जुलाई, 2023/-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में विभिन्न होटलों एवं मिठाई दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी श्री कमलेश डाबर ने दी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण उपरांत कमियां पाये जाने पर नमूने लेकर लोक विश्लेषक भोपाल को जांच हेतु भेजा गया।
जांच में कमी पायी जाने पर, प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा तथा नियमानुसार धारा 51, 52 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि गोकुल मिडवे से पिस्ता, मिठाई, पनीर, खमण, आनंद ग्रीन रेस्टोरेंट्स से पनीर, आटा का नमूना तथा पराग टेक्सटाइल से चाय पत्ती का नमूना लिया गया।
Tags
बुरहानपुर समाचार