पुस्तक " कुरान हिदायत का खज़ाना" का विमोचन

बुरहानपुर,(। नि, प्र )  पुल का मदरसा गांधी चौक बुरहानपुर में मसूद खान फैनस क्लब बुरहानपुर की ओर से समुंदरी जहाज़ के इंजीनियर श्री खलील अहमद अंसारी मुम्बई की पुस्तक " कुरआन हिदायत का खज़ाना " के विमोचन के अवसर पर एक काव्य संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के आयोजक एवं सयोजक और पुल का मदरसा अध्यक्ष मसूद मोहम्मद खान ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हाजी वाजिद इकबाल ने की और पुस्तक "कुरआन हिदायत का खज़ाना" का विमोचन मौलाना मोहम्मद जाकरया साहब नदवी के शुभ हाथों से किया गया।
  उक्त अवसर पर विशेष अतिथि जाहिदसर,सै, शाक़िर अली, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष नज़ीर अंसारी, पूर्व पार्षद सिददीक पहलवान,कललु पटेल, मास्टर फजलुर्रहमान उपस्थित थे।
  उक्त काव्य संगोष्ठी एवं कार्यक्रम में विश्व ख्याति प्राप्त कवि नाईम अख्तर खादमी, प्रसिद्ध कवि व लेखक शाऊर आशना ‌, एजाज उम्मीदी,ताज मोहम्मद ताज, अनवर जमीली,ने अपने काव्य और नाअतया कलाम पढ़ कर श्रोताओं को समर्पित किया जिस की उपस्थित सज्जनों ने काफी सराहना की। इस काव्य सम्मेलन,नशिस्त का आयोजन में पूर्व पार्षद,मेहमूद रज़ा एडवोकेट,हनीफ अंसारी,मजीद 
खान, साईद खान, अमान मोहम्मद गोटे वाला,शेख रहीम, एवं इक़बाल कौसैन,का विशेष योगदान एवं सराहनीय भुमिका रही।
‌‌ इस अवसर पर" पुस्तक कुरान हिदायत का खज़ाना" के लेखक आदरणीय इंजिनियर खलील अहमद के व्यक्तित्व और उन की साहित्यिक कृति रचना,लेखन पर सेवा-सदन कालेज के उर्दू, फारसी विभाग के अध्यक्ष डॉ,एस,एम, शकील प्रोफेसरy साहब ने सराहनीय और tu बताया।
 कार्यक्रम का सफल संचालन लेखक और कवि शाऊर आशना जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन मसूद खान साहब ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post