क्या चाय पीने से पहले पानी पीना सही है ? जानिए इस बारे में क्या कहते हैं जानकार?


चाय पीने से पहले पानी पीना कितना सही है? क्या वास्तव में ऐसा करना चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं चाय पीने से पहले पानी पीने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ते हैं.

ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि चाय और कॉफी दोनों ही एसिडिक होती है. ये दोनों ही चीजें पेट में गैस बनाने का काम करती हैं.

• एक रिपोर्ट के मुताबिक, चाय पीने से पहले अगर आप पानी पी लेते हैं तो इससे चाय से होने वाला एसिडिक इफेक्ट कम हो जाता है. पानी पीने से आंत में एक परत बन जाती है, जो एसिड के प्रभाव को कम कर देती है.

• चाय पीने से पहले पानी पी लेने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और तो और पीएच लेवल भी बैलेंस रहता है. पानी मुंह में मौजूद बैक्टीरिया का भी सफाया कर देता है.

• अगर आप चाय पीने से पहले पानी पीते हैं तो ध्यान रहे कि आपको चाय और पानी के बीच में 15 मिनट का गैप रखना है. क्योंकि इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।




Post a Comment

Previous Post Next Post