क्या आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा रहता है ? यदि हाँ तो कभी ना करें ये काम हो सकता है नुकसान , हाई बीपी से बचाव के लिए क्या करें


हाई बीपी के मरीज भूलकर भी न करें ये गलतियां

1- वेट लिफ्टिंग, स्कूबा डाइविंग, स्काई डाइविंग, स्क्वैश और स्प्रिंट करना जैसी एक्टिविटीज हाई बीपी के मरीजों के लिए खतरनाक स्थितियां पैदा कर सकती हैं. इन्हें करने से बीपी काफी तेजी से बढ़ने लगता है. इन्हें अवॉयड करना चाहिए. इसके अलावा किसी एक्सरसाइज को करते समय अगर सिरदर्द, चक्कर, थकान या उल्टी जैसी परेशानी महसूस हो रही है, तो आपको उस एक्सरसाइज को फौरन बंद कर देना चाहिए. हाई बीपी के मरीजों को किसी विशेषज्ञ की सलाह लेने के बाद ही कोई एक्सरसाइज करनी चाहिए.

2- अगर आप खाने में ज्यादा नमक खाते हैं तो अब से ये गल​ती न करें. डब्ल्यूएचओ के अनुसार ज्यादातर लोग 9-12 ग्राम नमक का सेवन प्रतिदिन करते हैं. लेकिन अतिरिक्त नमक का सेवन हाई बीपी और हार्ट की समस्याओं का रिस्क बढ़ाने के साथ हड्डियों को भी कमजोर करता है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक हर व्यक्ति को पूरे दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए.

3- अल्कोहल और स्मोकिंग को भी हाई बीपी के मरीजों के लिए हानिकारक माना जाता है. अगर आप इसके आदी हैं, तो आज ही इस आदत को छोड़ दें. ये आदत आपकी समस्या को बढ़ाने के साथ आपके जीवन को खतरनाक स्थितियों तक पहुंचा सकती है.

4- अत्यधिक चिकनाईयुक्त और मसालेदार चीजों को खाने, बाहरी जंकफूड और फास्टफूड खाने से आपका वजन तो बढ़ता ही है, साथ ही कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ जाता है. वजन और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, दोनों ही हाई बीपी और हार्ट से जुड़ी समस्याओं के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं. इनसे पूरी तरह से परहेज करना चाहिए.

5- अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो डॉक्टर द्वारा निर्देशित दवाओं को लेने में लापरवाही न बरतें. बीपी की दवा नियमित रूप से लेना जरूरी होता है, वरना आपके लिए समस्या पैदा हो सकती है. अपने बीपी की नियमित रूप से जांच करें और समय समय पर विशेषज्ञ के परामर्श से रुटीन चेकअप करवाते रहें.

हाई बीपी से बचाव के लिए क्या करें

 अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो विशेषज्ञ द्वारा निर्देशित दवाओं का नियमित रूप से सेवन करें. ताकि इस समस्या को नियंत्रित किया जा सके.

– अत्यधिक चिकने और मसालेदार भोजन से परहेज करें. बाहरी फूड कम से कम खाएं.

– खाने में नमक कम खाएं. तेज नमक खाने से बीपी की समस्या तेजी से बढ़ती है.

– अपने वजन को संतुलित रखें, इसके लिए नियमित रूप से कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें. लेकिन वही एक्सरसाइज करें जो विशेषज्ञ द्वारा निर्देशित हों. बेहतर है कि आप किसी विशेषज्ञ की देखरेख में करें.

– अगर आप तनाव बहुत लेते हैं तो इसे नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से कम से कम आधा घंटा मेडिटेशन जरूर करें.

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



Post a Comment

Previous Post Next Post