बुरहानपुर। आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान ने मध्यप्रदेश की अवैध कॉलोनियों को रेगुलराइज करने की बड़ी शुरुआत की है। यह निर्णय निश्चित रूप से प्रदेशभर की हजारों अवैध कॉलोनियों के रहवासियों के लिए एक बहुप्रतीक्षित राहत भरा निर्णय है। जिससे उन कॉलोनियों में आधारभूत सुविधाओं के कार्यों में प्रगति आएगी। साथ ही लोगों ऋण सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी। हमारे बुरहानपुर की परफेक्ट कॉलोनी, दो अक्षरधाम कॉलोनी, शाहपुर के धैर्यशील नगर एवं स्वामी समर्थ नगर प्रथम चरण में नियमित हो चुकी हैं तथा 35 कॉलोनियों का नियमितीकरण प्रक्रियाधीन है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल एवं हम सभी हमारे क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों को अतिशीघ्र नियमितीकरण हेतु कार्यरत है।
पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा दिसम्बर 2022 तक की सभी कॉलोनियों को वैध करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। श्रीमती चिटनिस कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसकें अंतर्गत 31 दिसंबर 2016 तक बनी अनाधिकृत कॉलोनियों को चिन्हित कर उनमे मूलभूत नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें दिसंबर 2022 तक की सभी कॉलोनियां वैध घोषित कर दी जाएंगी, उनकी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय वास्तव में मध्यप्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, शेष निकायों में कार्यवाही तेजी से चल रही है जिसे जून 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार