हमारे भोजन में कई ऐसे आहार और विकल्प है जिनका सेवन आप दही के साथ बिलकुल भी नहीं कर सकते हैं, अगर आप ऐसी चीजों का सेवन दही के साथ करते हैं तो इससे आप कई गंभीर स्थितियों के खतरे में आ सकते हैं।
आइये जानते हैं किन चीजों का सेवन दही के साथ नहीं कर सकते हैं जो आपकी सेहत पर बुरा असर डालते हैं।
केला और दही -
कई लोग हैं जिन्हें केला का सेवन दही के साथ करने की आदत होती है। जबकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप केले और दही का सेवन एक साथ करते हैं तो इससे आपको डायरिया और पेट के दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। आप इन दोनों का सेवन करने के लिए इन दोनों को अलग-अलग समय पर खा सकते हैं।
दवाओं के साथ दही
अगर आप कुछ दवाओं के साथ दही का सेवन करते हैं तो इससे आपको नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके द्वारा ली जाने वाली दवाओं का असर काफी हद तक कम हो सकता है। वहीं, अगर आप दवा के साथ दही का सेवन करना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप अपने डॉक्टर से इस बारे में जरूर सलाह लें, बिना सलाह अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
प्रोसेस्ड मीट के साथ दही -
प्रोसेस्ड मीट के साथ दही का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप प्रोसेस्ड मीट के साथ दही का सेवन करते हैं तो इससे भी आपके पेट में दर्द और पाचन तंत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको मीट और दही का सेवन अलग-अलग समय पर करना चाहिए। आपको बता दें कि प्रोसेस्ड मीट में मौजूद तत्व दही के साथ मिलकर खतरनाक प्रभाव डाल सकता है।
मछली के साथ अगर आप दही का स्वाद लेना चाहते हैं तो ये गलत तरीका है, मछली और दही का मिश्रण आपको बीमार बना सकता है। ऐसा करने से न सिर्फ आपको पेट से संबंधित समस्याएं होगी बल्कि आप अपनी त्वचा में भी इसका बुरा असर देखेंगे। इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि मछली के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
दही और प्याज-
दही और प्याज दोनों की तासीर अलग-अलग होती है. दही ठंडा होता है जबकि प्याज की तासीर गर्म होती है. इन दोनों को एक साथ खाने की वजह से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराईसिस, त्वचा और पेट से संबंधित कई बीमारियां आपको लग सकती हैं.
आम और दही -
आम और दही को भी भूल कर भी एक साथ ना खाएं. दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है. इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है.
दूध और दही-
दूध और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है. साथ ही डाइडेशन की परेशानी भी हो सकती है. सा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है. आज से ही दूध और दही का एक साथ सेवन करना बंद कर देना चाहिए.
Tags
स्वास्थ्य समाचार