आज खंडवा लोक सभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील द्वारा अपने हाथों से पत्र सौंपा गया । श्री भोंसले बुरहानपुर के समस्त विभागों के प्रशासनिक कार्यों के निराकरण हेतु केंद्र शासन व राज्य शासन के जनहितेषी व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार व हितग्राहियों के लाभ हेतु समस्त विभागीय व प्रशासनिक बैठकों में बतौर प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे ऐसा निर्देश सांसद श्री पाटील द्वारा अधिकारियों को दिया गया।
इस दौरान पूर्व निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला,सांसद प्रतिनिधि श्री प्रकाश काले,श्री दिनकर पाटील,श्री दुर्गेश महाजन आदि मौजूद रहे। सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने श्री भोंसले को बधाई व शुभकामनाएं दी।
Tags
बुरहानपुर समाचार