अगर आपको अस्थमा अटैक आया है लेकिन आपके पास इनहेलर नहीं है। तो इस स्थिति में प्राथमिक उपचार क्या करें ?

अगर आपको अस्थमा अटैक आया है और आपके पास इनहेलर नहीं है। तो इस स्थिति में प्राथमिक कार्य नीचे लिखे अनुसार करें -

 ● सीधे बैठे: अस्थमा अटैक के लक्षणों को पहचानते ही आप जो भी कर रहे हैं, उस काम को रोक दें और सीधे बैठें। अधिक झुकना या लेटना आपके श्वास को और अधिक बाधित कर सकता है।

लंबी और गहरी सांस लें : यह आपकी श्वास को धीमा करने और हाइपरवेंटिलेशन को रोकने में मदद करता है। अपनी नाक से सांस लें और अपने मुंह से सांस बाहर छोड़ें।

शांत रहें : शांत रहने से आपकी छाती की मांसपेशियों को और कसने से रोका जा सकता है और इससे आपकी सांस लेने में आसानी होती है।

ऐसी चीजों से दूर रहें जो इसे बढ़ाते हों : अस्थमा अटैक की समस्या धूल, सिगरेट, धुएं और केमिकल की बदबू आदि चीजों से बढ़ती है। इसलिए ऐसी चीजों से तुरंत दूर हो जाए और किसी साफ हवा वाली जगह पर जाएं।

किसी गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें : कॉफी जैसे गर्म कैफीनयुक्त पेय एयरवेज को थोड़ा खोलने में मदद कर सकते हैं, जिससे एक या दो घंटे के लिए कुछ राहत मिलती है।

● अगर आराम करने के बाद भी आपकी व्हीजिंग, खांसी और सांस लेने में परेशानी कम न हो तो तुरंत मेडिकल हेल्प लेना अनिवार्य है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।





Post a Comment

Previous Post Next Post