बुरहानपुर :- पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस के प्रयासों के परिणाम स्वरूप ग्राम नीमगांव स्थित मोहना नदी पर बने सेलगांव बैराज की मरम्मत का कार्य बारिश के पूर्व पूर्ण कर दिया गया है अब इस बैराज की मरम्मत होने से डेम में पानी की क्षमता भी बढ़ गई है इसी प्रकार रेहटा-नीमगांव मार्ग स्थित मोहना नदी पर शेष बचे पुल कार्य एवं पुल पहंुच मार्ग तक नीमगांव तरफ का लगभग 300 मीटर का एप्रोच रोड का निर्माण कार्य भी पूर्ण होने कर दिया गया है। इससे 20-25 गांव के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो रही है।
शनिवार को पूर्व मंत्री चिटनिस ने जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौका स्थल का निरीक्षण भी किया पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को ग्रामीणों ने ग्राम नीमगांव स्थित मोहना नदी पर बने सेलगांव बैराज की समस्या से अवगत कराकर निराकरण किए जाने की मांग रखी थी जिस पर चिटनिस ने अधिकारियों के साथ सेलगांव बैराज का मौका स्थल का निरीक्षण कर वर्षा के पूर्व मरम्मत कार्य पूर्ण करने हेतु आग्रह किया था। तत्पश्चात विभाग द्वारा बाद निविदा जारी की गई। इसके बाद एजेंसी द्वारा बैराज के गेटों की मरम्मत का कार्य किया गया और साइट वॉल की मरम्मत कर उंचाई में वृद्धि भी की गई पक्का कार्य के साथ मिट्टी के डेम बनाने का कार्य भी किया गया डेम के भीतर भाग में मिट्टी भराई का कार्य किया गया बैराज की ऊपर की साइट का गाद एवं खरवा निकाला गया जिसके परिणाम स्वरूप बैराज के बेसीन में जमी गाद एवं खरवा की खुदाई करने से पानी क्षमता बढ़ाने का कार्य सुनिश्चित हो सका है। इस बैराज से बख्खारी, रायगांव नीमगांव रेहटा सेलगांव सहित अन्य ग्रामों के किसानों को लाभ मिलता है पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर जिले में रेहटा नीमगांव मार्ग स्थित मोहना नदी पर पुल कार्य एवं पुल से लगा हुआ पहुंच मार्ग कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्ण कर दिया गया था जबकि पुल पहंुच मार्ग से नीमगांव तरफ का लगभग 300 मीटर का पहंुच मार्ग अभी भी अपूर्ण था। जिससे ग्रामीणों को पुल का लाभ नहीं मिल पा रहा था 300 मीटर एप्रोच मार्ग का निर्माण नहीं होने से पुल निर्माण करने का औचित्य नहीं रह गया था पुल निर्माण में करीब 200 लाख रूपए व्यय करने के बावजूद भी नीमगांव एवं फोफनार तरफ के लगभग 20-25 ग्रामों के ग्रामीणों को इस पुल का के उपयोग से वंचित थे
*शिकायत पर फोफनार-बाराडोली बैराज का किया निरीक्षण*
ग्राम बाराडोली-फोफनार में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को बाराडोली-फोफनार बैराज की समस्या से अवगत कराया चिटनिस ने तत्काल मौका स्थल पर अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया निरीक्षण में पाया कि बैराज के गेट टूटने एवं लीकेज के कारण पानी रूक नहीं पा रहा है समय के पूर्व पानी बह जाने के कारण किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है चिटनिस ने अधिकारियों से आग्रह किया बारिश के पूर्व इस बैराज की मरम्मत का कार्य पूर्ण किया जाए जिससे इसमें बारिश का पानी रूक सके और ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके इस बैराज से संग्रामपुर फोफनार फोफनारकला तुरकगुराड़ा दहीहांडी एवं बाराडोली के किसानों को लाभ मिलता है निरीक्षण के दौरान चिटनिस के साथ जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल स्वर्णसिंह बर्ने हेमराज पाटील प्रकाश महाजन भागवत महाजन उस्मान तड़वी वैभव महाजन नीतिन महाजन गोकुल पाटील संतोष महाजन सुरेश पाटील जयकुमार जैन नकुल पंडित गजानन पाटील युवराज पाटिल कैलाश चौधरी जितेन्द्र चौधरी निलेश पाटील संजय महाजन शुभम जैन जयेश राउत सुनिल बारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार