नगर निगम द्वारा शहर की दूध डेयरी दुकानो पर 16 किलो पॉलिथिन जब्त व 8500 रुपए का जुर्माना


बुरहानपुर :- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर निगम के आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मे रविवार को सहायक आयुक्त ज्योती सुनारिया उपायुक्त जितेंद्र कुमार मंडलोई स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा कार्यपालन यंत्री विशाल मोहे प्रेम कुमार साहू नगर निगम की टीम व सेक्टर अधिकारी द्वारा बस स्टेंड क्षेत्र मे स्थित सरस्वती दूध डेअरी और शहर के मुख्य बाजार मंडी क्षेत्र मे दुध डेअरी फार्म पर नगर निगम टीम द्वारा खानभाई दूध डेयरी ,अमृत दूध डेयरी, मदिना दूध डेयरी ,सरस्वती दूध डेरी व संजय नगर स्थित होटल और बस स्टेन्ड क्षेत्र सखावत अली होटल पर नगर निगम के द्वारा रेड मारी गयी वहा पर पॉलिथिन प्लास्टिक जब्त कर 8500 रुपये का जुर्माना लगा कर चालानी कार्यवाही की गई और समझाईस दी गई की प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा है प्लास्टिक पॉलिथिन का उपयोग ना करे की दुकान पर चालानी कार्रवाई की गई ।

निगम के सहायक आयुक्त ज्योती सुनारिया ने जानकारी देते हुए कहा कि सन्माननीय दुकानदारो को समझाईस देते हुए बताया कि शासन निर्देशो का पालन करे अमानक प्लास्टिक पॉलिथिन का उपयोग बंद करे , स्वच्छता अभियान 2023 मे भागीदारी मे हमारा साथ दे आगे भी कारवाई जारी रहेगी।

इस अवसर पर उपायुक्त जितेंद्र कुमार मंडलोई सहायक आयुक्त ज्योती सुनारिया प्र कार्यपालन यंत्री विशाल मोहे प्रेम कुमार साहू स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा व सेक्टर अधिकारी निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post