बुरहानपुर - आगामी दिनों में ईद के पावन त्यौहार पर बच्चे ,महिलाएं ,पुरुष नए कपड़े पहन कर यह त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं ।
30 दिन तक रोजे रखकर, खुदा की इबादत करते हैं और सभी के लिए अमन चैन की दुआ मांगते हैं फिर आता है ईद का पावन पर्व जिसमें सभी एक दूसरे को बधाई देते हैं नए वस्त्र पहनते हैं और खीर खुरमा का आनंद उठाते हैं , पर कुछ जरूरतमंद और यतीम बच्चे इन से वंचित रह जाते हैं
इसी को देखते हुए खुशी के पल संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को नए कपड़े दिए गए ताकि ईद का त्यौहार खुशी से मना सके ।
इस अवसर पर संस्था से जुड़ी सदस्य श्रीमती साक्षी मखीजा, जॉली चीमा, ममता शहाणे , रिचा सलूजा, मनीषा डोंल्तानी, मीनू मालानी, नूपुर अग्रवाल, रुबीना पठान आदि उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार