श्री महेंद्र पारीक का राजस्थान दिवस पर हुआ सम्मान , सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी राजस्थानी संस्कृति की झलक


इचलकरंजी - राजस्थानी युवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा 30 मार्च, राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित " भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम " का आयोजन स्थानिक घोरपड़े नाट्यग्रह में सम्पन्न हुआ,

इस अवसर पर बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) से पधारें, श्री महेन्द्र कुमार जी पारीक, पूर्व प्रदेश संयोजक-म.प्र, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का राजस्थानी युवक मंडल, इचलकरंजी के सलाहकार एंव पूर्व अध्यक्ष श्री रामस्वरूप जी पुरोहित एंव राजस्थानी युवक मंडल, इचलकरंजी के अध्यक्ष श्री कमल जी खंडेलवाल द्वारा हार्दिक स्वागत् कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर राजस्थानी समाज, इचलकरंजी के बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थिति रहें एंव समाज की प्रतिभाओं द्वारा बहुत ही सुंदर - सुंदर रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post