विधायक शेरा भैया के अथक प्रयास से लालबाग में सिंधी मार्केट स्थित दुकानदारों को मिले दुकानों के पट्टे, 75 सालों बाद सपना पूरा होने से ख़ुशी की लहर व्याप्त।

बुरहानपुर - आज बुरहानपुर के लोकप्रिय विधायक श्री सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के अथक प्रयासों से उपनगर लालबाग में सिंधी मार्केट में स्थित दुकानदारों को उनके नाम से दुकानों के पट्टे वितरित किए गए.

उल्लेखनीय है कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी यहां स्थित दुकानदारों को उनके नाम से दुकान के पट्टे नहीं थे जिसे लेकर लोकप्रिय विधायक शेरा भैया इन दुकानदारों की इस परेशानी को दूर करने हेतु प्राथमिकता से जुटे हुए थे, अंतत: शेरा भैया के प्रयासों को सफलता मिली और आज दुकानदारों का यह सपना पूरा हुआ, विधायक जी द्वारा सभी को आज पट्टे वितरित कर दिए गए है.

आज जैसे ही दुकानदारों को पट्टे मिले तो उनके चेहरे पर खूब ख़ुशी झलक रही थी और शेरा भैया के प्रति उनके भाव यह बयाँ कर रहे थे कि हमारे विधायक सिर्फ वाकई जन जन के मसीहा है. 

इस दौरान दीपू वाधावनी, रुपचन्द थवानी, लाखमंदास थवानी, कीमत सेठ, मनहोर धवनी, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि हर्षित सिंह ठाकुर,  विधायक प्रतिनिधि निर्मित शाह, आलोक मिश्रा, महेंद्र चौकसे उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post