बुरहानपुर - परम पूज्य 108 स्वामी श्री भरतदासाचार्य जी महाराज के सानिध्य में दिनांक:19 नवम्बर से 27 नवम्बर 2023 को होने वाले लक्ष्मीनारायाण महायज्ञ के पोस्टर का उधोगिक नगरी इचलकरंजी के प्रख्यात उधोगपति एंव समाजसेवी श्री रामस्वरूप जी पुरोहित के हाथों लोकार्पण हुआ, महायज्ञ प्रबंधन समिति के सदस्य एंव प्रचार - प्रसार प्रमुख महेन्द्र कुमार पारीक ने बताया की नवम्बर 2023 में होने वाले 108 कुण्डात्मक विराट श्री लक्ष्मीनारायाण महायज्ञ में देश भर से लाखों भक्त जुटेंगे, इसके लिए पूरे भारतवर्ष के अलग - अलग प्रांतों में जोर सोर से तैयारियां एंव प्रचार प्रसार किया जा रहा है, इसी आयोजन को लेकर श्री पारीक ने श्री रामस्वरूप जी पुरोहित, (थाटा) इचलकरंजी से भेंट कर सम्पूर्ण आयोजन की जानकारी से अवगत करवाते हुये, आयोजन में पधारने हेतु आमंत्रित किया, यह पूरा आयोजन परम पूज्य 108 स्वामी श्री भरतदासाचार्य जी महाराज, श्री धाम वृंदावन के सानिध्य में सम्पन्न होगा,
Tags
बुरहानपुर समाचार