नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान एकक बुरहानपुर में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

बुरहानपुर - केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद् आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के अधीन नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान एकक बुरहानपुर में दिनांक 15/03/2023 को सुबह 09 बजे हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

जिसका उदेश्य हिन्दी भाषा का प्रचार-प्रसार करना है साथ ही कार्यालयीन कार्यो में हिन्दी भाषा का अधिक से अधिक से उपयोग करना है। कार्यशाला की अध्यक्षता अनुसंधान अधिकारी प्रभारी डॉ. यासमीन फातिमा द्वारा की गई। 

मुख्य अतिथि साहित्यकार श्री संतोष परिहार जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा रचित कविता का गान किया एवं सभी को हिन्दी में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुये उनके द्वारा रचित षष्ठी वैभव उत्सव पुस्तक का वितरण सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को किया। 

कार्यशाला का संचालन श्रीमति दलजीत शर्मा द्वारा किया गया साथ ही स्वागत समारोह डॉ. मोहम्मद इमरान जावेद व डॉ. मोहम्मद इमरान खान के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्री संजय कुमार चित्ते ने किया। 
कार्यशाला में संस्था के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post