ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोपी को लालबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार , बुरहानपुर के व्यापारी की पत्नी से की थी 10 लाख की धोखाधड़ी

बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस को ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करने व उससे धोखाधडी की संपूर्ण राशि जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।  
फरियादियां रश्मीदेवी अग्रवाल द्वारा थाना लालबाग पर उनके इंश्योरेन्स खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाम, पता, ईमेल आईडी में फेरबदल कर धोखाधड़ी कर ₹10 लाख रुपए निकालने संबंधी शिकायत की गई थी। 
फरियादिया की शिकायत पर थाना लालबाग पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 62/22 धारा 420 आईपीसी का पंजीबद्ध किया गया था। 


अपराध ऑनलाइन फ्रॉड होने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर सेल एवं लालबाग पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। 
टीम द्वारा आरोपी *नवीन पिता गिरीश शुक्ला, उम्र 31, निवासी कटारा हिल्स, भोपाल* को भोपाल से हिरासत में लेकर लालबाग थाने लाकर गिरफ्तार किया गया है। 
आरोपी ने धोखाधडी की राशि अपने एचडीएफसी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की थी। सायबर सेल बुरहानपुर द्वारा उक्त अकाउंट को फ्रीज कर 7 लाख रुपए की राशि होल्ड करवाई गई है। 
बाकी के 3 लाख रुपए आरोपी नवीन से आज नकद जप्त किए गए है। इस तरह धोखाधडी की संपूर्ण राशि पुलिस द्वारा कब्जे में ली जा चुकी है। 
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लालबाग निरी. दिलीप देवड़ा, एस.आई. अजय चौहान, प्र आर. राजकुमार फागना, सायबर सेल की टीम दुर्गेश पटेल, सत्यपाल बोपचे, ललित का सराहनीय कार्य रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post