बुरहानपुर - राजस्थानी समाज बुरहानपुर द्वारा प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह धूमधाम से एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 12 मार्च रविवार को एक भव्य आयोजन स्थानीय राजस्थान भवन में किया गया।
पूरे समाज जनों के लिए विविध व्यंजनों युक्त मधुर भोज रखा गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नटेश्वर नृत्य संस्थान बड़वाह के कलाकारों ने राजस्थानी लोक नृत्य की रंगारंग लाजवाब प्रस्तुतियां दी, जिससे श्रोता गण मंत्रमुग्ध हो गए एवं खूब सराहना की।
संस्था सचिव भागचंद पहाड़िया ने मंच का सुंदर संचालन किया। मंचासीन समाज के वरिष्ठ जनों ने बड़वाह की पार्टी के डायरेक्टर श्री संजय महाजन का एवं श्री रिंकू टाक का पुष्पाहार से स्वागत व अभिनंदन किया।
Tags
बुरहानपुर समाचार