बुरहानपुर व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


भोपाल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक में बुरहानपुर जिले के व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक श्री गजेंद्र सिंह वर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री शरद अग्रवाल जी को सौंपते हुए कहा कि आए दिन सर्राफा व्यापारियों के विरुद्ध गलतफहमीयों में आकर या झूठी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस विभाग द्वारा धारा 411 के तहत कार्रवाई की जाती है जिसमें संशोधन करने की अति आवश्यकता है क्योंकि इससे अनावश्यक रूप से निर अपराधी व्यापारी परेशान होता है और उसकी छवि भी धूमिल होती है।

साथ ही वह प्रतिभागी नहीं होते हुए भी उस दंड़ के भागीदार बन रहे है जो उन्होंने नही किया है।
अतः आपसे निवेदन है की धारा में संशोधन करने की कृपा करें ताकि व्यापारी भयमुक्त होकर अपना व्यवसाय कर सकें।
अतः महोदय से निवेदन है कि धारा 411 को जमानतीय करे एवं पुलिस के द्वारा व्यापारियों को प्रताड़ित किया जाता है उसके लिए सभी जिलो के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए जाये।
हम पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन देते है की यदि हमारे संज्ञान में कोई संदेहास्पद रकम बेचने को आती है तो उक्त व्यक्ति से रकम न लेकर उस बाबद पुलिस को सुचना देने के अपने कर्तव्य का पालन करेंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post