मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण टीम ने बुरहानपुर में साइजिंग और उद्योग फैक्ट्रियों की जांच की , दिए निर्देश

बुरहानपुर - शहर में गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण टीम पहुंची और शनिवार को 15 साइजिंग सहित अन्य उद्योगों की बारीकी से जांच की गई आपको बता दें कि मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण टीम शहर में बनी संचालित साइजिंग उद्योगों की जांच के लिए पहुंची। 

प्रदूषण नियंत्रण टीम ने देखा कि उद्योगों में प्रदूषित जल का सही तरीके से उपचार हो रहा है या नहीं , वायु प्रदूषण कम करने के लिए उनकी की तरफ से क्या क्या प्रोटोकॉल अपनाए जा रहे है और जो यंत्र लगाए गए वह सही है या नहीं इसकी सारी जानकारी जुटाकर रिपोर्ट टीम द्वारा वरिष्ठ अफसरों को सौंपी जाएगी ।

वरिष्ठ अधिकारी व वैज्ञानिक अतुल कोटिया ने जानकारी देते हुए कहा कि उद्योगों में प्रदूषित जल के उपचार की व्यवस्था कैसे की जा रही है और वायु प्रदूषण के लिए क्या क्या प्रयास किए जा रहे हैं इसकी जानकारी 2 दिनों से एकत्रित कर रही है ।

अब तक 15 उद्योगों की जांच की गई रिपोर्ट बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएंगे उसके बाद कमिया मिलने पर सुधार किया जाएगा , यहां से निकलने वाले धुंए से वातावरण प्रदूषित ना हो इसे लेकर मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण टीम समय-समय पर दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post