बुरहानपुर विधायक शेरा भैया ने महाशिवरात्रि पर भगवान् शिव की आराधना कर किया 15 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन

बुरहानपुर - विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया ने महाशिवरात्रि के अवसर पर विधानसभा के लालबाग स्तिथ सप्तश्रंगी माता मंदिर में शिव जी के ज्योतिर्लिंग, आजाद नगर में त्रंबकेश्वर मंदिर एवं राजघाट पर रुद्राक्ष अभिषेक के दर्शन कर भूषण सूर्यवंशी के सानिध्य में कलश यात्रा में सम्मिलित हुए, इस दौरान एमागिर्ड में 10 लाख की लागत से विधायक निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया साथ ही विधानसभा के भावसा और मोरखेडा में 5 लाख की लागत से बाबा साहब अम्बेडकर जी के सौंदर्यकरण और पाइपलाइन के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया.

विधायक शेरा भैया निरंतर क्षेत्र में सक्रीय होकर लगातार विकास कार्यों की नींव रख रहे है और क्षेत्र में आमजनों से जनसंवाद कर रहे है.

Post a Comment

Previous Post Next Post