चायना धागे के उपयोग के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश के परिपालन में अधिकारियों ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण

बुरहानपुर :- कलेक्टर भव्या मित्तल ने जिले में जनसामान्य के हितो को ध्यान में रखते हुए चायना धागे का पतंग बाजी में उपयोग रोकने हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत दुकानों का निरीक्षण करेंगे एवं भ्रमण के दौरान चायनीज धागे का उपयोग करना पाया जाता है तो उसे जप्त कर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे ।

इसी कड़ी में प्राप्त आदेशों के परिपालन में सोमवार को राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। राजस्व अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए समझाईश दी है कि पतंगबाजी में चायना धागे का उपयोग बिल्कुल नहीं किया जाये इसका क्रय विक्रय ना किया जाये यदि कोई आदेश का उल्लघंन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी

Post a Comment

Previous Post Next Post